प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश का झारखंड सरकार पर आरोप - राज्य के विकास को लेकर
हेमंत सोरेन उदासीन, केंद्र के योजनाओं में उनकी दिलचस्पी नहीं, राज्य सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया है कि झारखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह से उदासीन है। केंद्रीय योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं। राज्य सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है। भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाना चाहती है, पर सरकार न तो उससे कोई परामर्श करती है, न सुझावों को सुनती है और न ही किसी पत्रों का जवाब ही देती है। केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रयासरत है, पर हेमंत सरकार विकसित झारखंड के प्रति उदासीन है।
झारखंड सरकार अपने अधिकारों की बात खूब करती है, लेकिन अपने दायित्वों के निर्वहन में पीछे हट जाती है। इससे राज्य का नुकसान हो रहा है। योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही हैं। गरीबों की योजनाओं का बंदरबांट हो रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार को ऑनलाइन प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। आत्मनिर्भर भारत अभियान की चर्चा करते हुए प्रकाश ने कहा कि यह आधुनिक भारत की नई पहचान होगी। इसमें गांव, गरीब, किसान, मजदूर की मजबूती के साथ समर्थ और स्वाभिमानी भारत बनाने का संकल्प है।
No comments:
Post a Comment