झारखंड में एक दिन मे मिले 435 नए कोरोना मरीज, सिर्फ रांची में मिले 106 मरीज, 5 की हुई माैत - Jhar News 24

Breaking News

Jhar News 24

Jharnews24(jharn24.blogspot.com) झारखण्ड का पहला लोकल न्यूज ब्लॉग है इसमें हम लोकल न्यूज के साथ अन्य न्यूज भी आप तक पहुंचते है,local news, sports,national news, Jharkhand news, CM updates,other states, business&economy, jobs, bollywood & entertainment viral videos , biography ओर भी बहुत कुछ दिलचस्प खबर के लिए जुड़े

Flash sale

Post Top Ad

Tuesday, 21 July 2020

झारखंड में एक दिन मे मिले 435 नए कोरोना मरीज, सिर्फ रांची में मिले 106 मरीज, 5 की हुई माैत



झारखंड में मंगलवार काे काेराेना ब्लास्ट हुआ। रिकाॅर्ड 435 नए मरीज मिले। 5 लाेगाें की माैत भी हुई। अब राज्य में काेराेना से माैत का आंकड़ा 61 हाे गया है जबकि 6195 लाेग संक्रमित हुए हैं। मंगलवार काे जमशेदपुर के टीएमएच में 10 महीने की बच्ची सहित 4 लाेगाें की माैत हुई, वहीं धनबाद में 1 महिला की जान गई। राज्य में यह पहला मामला है जब काेराेना से किसी बच्ची की जान गई है। आदित्यपुर की इस बच्ची काे तेज बुखार हाेने पर 15 जुलाई काे यहां भर्ती कराया गया था।

साेमवार काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। देर रात से खांसी शुरू हुई और सांस लेने में परेशानी हाेने लगी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन मंगलवार सुबह उसने दम ताेड़ दिया। वहीं टीएमएच में धातकीडीह के 40 साल के मरीज की भी माैत हुई, जाे मलेरिया से पीड़ित था। मुंह की बीमारी से पीड़ित कदमा की 65 साल की एक महिला और सांस लेने में परेशानी झेल रहे साेनारी के 55 साल की महिला की भी माैत हुई। उधर, धनबाद के काेविड अस्पताल में भर्ती 66 साल की महिला की भी माैत हाे गई। 

मंगलवार काे राज्य में 107 मरीज ठीक भी हुए। अब तक 2942 मरीज ठीक हाे चुके हैं। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या अब 3192 है। 



रांची जिले में मंगलवार काे 797 सैंपल की जांच हुई। इनमें 106 पाॅजिटिव मिले। यानी हर 100 सैंपल पर करीब 13 पाॅजिटिव। कोराेना काल में रांची में एक दिन में यह सबसे बड़ा आंकड़ा हैै। इसके साथ ही काेराेना राजधानी के हर काेने-कोने में फैल गया है। मंगलवार काे रांची के हरमू, बरियातू, कडरू, रातू रोड, कांके रोड, नामकुम, चुटिया, चर्च रोड, दुबलिया, अरगोड़ा, हेहल, हिनू से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही रांची में अब संक्रमिताें की संख्या 936 हाे गई है।

इसके अलावा  बोकारो से 2, चतरा से 10, देवघर से 7, धनबाद से 18, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 69, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 10, गोड्डा से 35, गुमला से 5, हजारीबाग से 10, खूंटी से 2, कोडरमा से 5, लातेहार से 19, लोहरदगा से 8, पाकुड़ से 65, पलामू से 7, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 17, सरायकेला से 12, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 12 मरीज मिले हैं। 

No comments:

Post Top Ad