झारखंड का राज्य चिन्ह (LOGO) बदला, जानिए इसमे मौजूद हाथी, पलाश फूल चित्रकारी और अशोक स्तंभ क्या दर्शाते है - Jhar News 24

Breaking News

Jhar News 24

Jharnews24(jharn24.blogspot.com) झारखण्ड का पहला लोकल न्यूज ब्लॉग है इसमें हम लोकल न्यूज के साथ अन्य न्यूज भी आप तक पहुंचते है,local news, sports,national news, Jharkhand news, CM updates,other states, business&economy, jobs, bollywood & entertainment viral videos , biography ओर भी बहुत कुछ दिलचस्प खबर के लिए जुड़े

Flash sale

Post Top Ad

Wednesday, 22 July 2020

झारखंड का राज्य चिन्ह (LOGO) बदला, जानिए इसमे मौजूद हाथी, पलाश फूल चित्रकारी और अशोक स्तंभ क्या दर्शाते है


झारखंड के राज्य चिन्ह को 18 साल बाद बदलने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने बुधवार को इसकी मंजूरी दी। नए राज्य चिन्ह को 15 अगस्त 2020 से झारखंड में प्रभावी हो जाएगा। नया राज्य चिन्ह गोलाकार होगा। 

● गोलाकार को राज्य की प्रगति का प्रतीक माना गया है।

● गोलाकार खंड में प्रस्तुत हरा रंग झारखंड की हरी भरी धरती एवं वन संपदा को दर्शाते है। 

● राज्य चिन्ह मे दर्शाए गए हाथी राज्य के ऐश्वर्य का प्रतीक होने के साथ-साथ राज्य के प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों एवं समृद्धि को दर्शाते है।

● राज्य चिन्ह में दर्शाए गए पलाश का फूल राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाते है। 

● वृताकार खंडों के बीच सुशोभित सौरा चित्रकारी राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते है। 

● चक्र के मध्य में दर्शाये गए अशोक स्तंभ, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के साथ-साथ देश के विकास में झारखंड की भागीदारी को दर्शाते है। 

No comments:

Post Top Ad