झारखंड की बेटियां राज्य का गौरव है, उनके सपनों को साकार करना हमारी जिम्मेदारी : CM हेमन्त सोरेन ने अंडर-17 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलने के बाद कहा - Jhar News 24

Breaking News

Jhar News 24

Jharnews24(jharn24.blogspot.com) झारखण्ड का पहला लोकल न्यूज ब्लॉग है इसमें हम लोकल न्यूज के साथ अन्य न्यूज भी आप तक पहुंचते है,local news, sports,national news, Jharkhand news, CM updates,other states, business&economy, jobs, bollywood & entertainment viral videos , biography ओर भी बहुत कुछ दिलचस्प खबर के लिए जुड़े

Flash sale

Post Top Ad

Thursday, 23 July 2020

झारखंड की बेटियां राज्य का गौरव है, उनके सपनों को साकार करना हमारी जिम्मेदारी : CM हेमन्त सोरेन ने अंडर-17 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलने के बाद कहा



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी में अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप 2021 के लिए चयनित राज्य की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलने के बाद कहा - ये बेटियां झारखंड का गौरव हैं, इसका गुमान है हमें। हमारी बेटियों ने संक्रमण के दौर में जबरदस्त साहस और धैर्य दिखाया है। अब यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्हें जरूरी सुविधाएं तथा मार्गदर्शन दिया जाए। आपका प्रशिक्षण मेरी नजरों के सामने हो रहा है। आपको हर वो संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि आप वर्ल्ड कप के दौरान देश का प्रतिनिधित्व कर झारखंड का मान बढ़ा सकें। 



मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड में होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। राज्य के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों में देश व राज्य का नाम रोशन किया है। खेल को वर्तमान सरकार बढ़ावा देगी। खेल नीति भी तैयार की जा रही है, जिससे वर्तमान खिलाड़ी, आने-वाले खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। 

अगले वर्ष फरवरी-मार्च महीने में प्रायोजित फीफा वर्ल्ड कप 2021 में राज्य की आठ खिलाड़ी शामिल है। ये सभी की तैयारी के लिए गोवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही अंडर-17 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के दल में शामिल झारखंड की आठ महिला खिलाड़ी अपने घर लौट आई। ये सभी अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप खिलाड़ियों की संभावित 26 सदस्य टीम का हिस्सा हैं।

No comments:

Post Top Ad