प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 'सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम मे कहा -
साथियों हमारे लिए हमारा संगठन चुनाव जीतने की मिशन नहीं है,हमारे लिए संगठन का मतलब है सेवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के जरिए शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी ने कहा- साथियों हमारे लिए हमारा संगठन चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, हमारे लिए संगठन का मतलब है सेवा। मैं आग्रह करता हूं कि हम हर मंडल की एक डिजिटल बुकलेट इस पूरे काम को समेटते हुए बनाएं। इसके बाद पूरे जिले और फिर राज्य और फिर देश की एक डिजिटल बुक बने।
कार्यकर्ताओं को जवाबदारी- सेवा कार्यों की डिजिटल बुक बनाएं :
'यह ऐसी चीज है जो भविष्य में प्रेरणा देने वाली है। 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है। हम तय करें कि तब तक हम ये डिजिटल बुक बनाएं। इसे हम लॉन्च करेंगे। यह मानव इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। इसलिए यह जरूरी है। इसका तीन भाषाओं में अनुवाद हो। हिंदी, अंग्रेजी और मातृभाषा में।'
कार्यकर्ताओं की प्रशंसा- जिन्होंने सेवा की, वे अभिनंदन के अधिकारी :
'जिन्होंने भी इस दौर में सेवा की सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। मुझे अभी सात राज्यों का वृत्त सुनने का अवसर मिला। अन्य राज्यों से अनुरोध करूंगा कि वे अगर अपना वृत्त लिखकर भेजें, मैं उसे देखूंगा। 'एक ऐसे समय में जब दुनिया में सब अपने आप को बचाने में लगे हों, आपने अपनी चिंता छोड़कर खुद को गरीबों-जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया। यह सेवा का बहुत बड़ा उदाहरण है।'
कार्यकर्ताओं से अनुरोध- जरूरतमंद परिवारों को संभाले :
'कई शहरों में हमारे साथी खतरे को जानते हुए भी कार्य करते रहे। ऐसे कई साथियों ने शरीर छोड़ दिया। उनका दुखद निधन हो गया। ऐसे साथियों को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन राज्यों की इकाइयों से अनुरोध करता हूं कि इन परिवारों को संभालें।'
No comments:
Post a Comment