देश में कोरोना मरीजो की सख्यां हुई 5 लाख के पार, 4 से 5 लाख मामले होने में लगे केवल 6 दिन, रिकवरी रेट 58 प्रतिशत से ज्यादा - Jhar News 24

Breaking News

Jhar News 24

Jharnews24(jharn24.blogspot.com) झारखण्ड का पहला लोकल न्यूज ब्लॉग है इसमें हम लोकल न्यूज के साथ अन्य न्यूज भी आप तक पहुंचते है,local news, sports,national news, Jharkhand news, CM updates,other states, business&economy, jobs, bollywood & entertainment viral videos , biography ओर भी बहुत कुछ दिलचस्प खबर के लिए जुड़े

Flash sale

Post Top Ad

Sunday, 19 July 2020

देश में कोरोना मरीजो की सख्यां हुई 5 लाख के पार, 4 से 5 लाख मामले होने में लगे केवल 6 दिन, रिकवरी रेट 58 प्रतिशत से ज्यादा


देश में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को 5 लाख के पार हो गया। सिर्फ 6 दिन में ही कोरोना मरीज 4 लाख से बढ़कर 5 लाख हो गए। 20 जून को संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार हुई थी। देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर 1 लाख हुई।

फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी हो गई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और अब 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे।

मतलब अब हर 6 दिन में एक लाख नए केस सामने आ रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो अगले हफ्ते तक भारत, रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो जाएगा।

149 दिनों में 5 लाख केस सामने आए :

राहत की बात यह है कि अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 82 दिनों में 5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में इतने मामले होने में 149 दिन लगे। यह तब है जब भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।

देश में 58% से ज्यादा मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा :

राहत की बात है कि दूसरे देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यहां अब तक 5 लाख मरीजों में से 2.94 लाख ठीक भी हो चुके हैं। रिकवरी रेट 58% से ज्यादा है। मतलब हर 100 में से 58 मरीज ठीक हो रहे हैं।

5 लाख से ज्यादा संक्रमितों वाले देश में सबसे बेहतर रिकवरी रेट रूस का है। यहां 61.88% मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे कम रिकवरी रेट अमेरिका का है। यहां अभी तक 42.01% मरीज ही ठीक हुए हैं।

No comments:

Post Top Ad