रविवार को राज्य मे कुल 4 लोगो की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। जिनमे से लातेहार जिले मे 2, हजारीबाग जिले मे 1 और गिरिडीह जिले में 1 की मौत हो गई। जबकि 5 लोग झुलस गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में साल्वे गांव में आकाशीय बिजली गिरने से अनिल उरांव (28) की मौत हो गई। वो खेत में काम कर रहा था। वहीं, टोटी गांव में खेत में ट्रैक्टर चला रहे विनोद भगत (25) की आकाशीय बिजली गिरने से जान चली गई। जबकि ओल्हेपाठ गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 5 महिलाएं झुलस कर घायल हो गईं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बालूमाथ में चल रहा है। दो महिलाओं की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया है।
गिरिडीह जिले के सरिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सिकंदर मंडल (28) की मौत हो गई। वो खेत में काम कर रहा था तभी यह हादसा हुआ।
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खरना पंचायत स्थित बारा में आकाशीय बिजली गिरने से खुशबू कुमारी (15) की मौत घटनास्थल पर हो गई। वह अपने खेत से घर वापस आ रही थी, इसी क्रम में यह घटना घटी।
No comments:
Post a Comment