साहिबगंज मे पुलिस ने 29 लाख का गुटखा किया बरामद, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार - Jhar News 24

Breaking News

Jhar News 24

Jharnews24(jharn24.blogspot.com) झारखण्ड का पहला लोकल न्यूज ब्लॉग है इसमें हम लोकल न्यूज के साथ अन्य न्यूज भी आप तक पहुंचते है,local news, sports,national news, Jharkhand news, CM updates,other states, business&economy, jobs, bollywood & entertainment viral videos , biography ओर भी बहुत कुछ दिलचस्प खबर के लिए जुड़े

Flash sale

Post Top Ad

Wednesday, 5 August 2020

साहिबगंज मे पुलिस ने 29 लाख का गुटखा किया बरामद, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार


राजमहल एवं तीन पहाड़ पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग छापामारी कर लगभग 29 लाख रुपए का गुटखा एवं जर्दा बरामद किया है। कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए गुटखा एवं जर्दा के साथ 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में बुधवार को राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने राजमहल थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राजमहल पुलिस ने राजमहल के बर्मन कॉलोनी में कार्तिक बर्मन के मकान में छापामारी की गई तो वहां से 25 बोरा प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग 4 लाख रुपए बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तीन पहाड़ की पुलिस टीम ने कार्तिक बर्मन के निशानदेही पर तीन पहाड़ बाजार स्थित मोहम्मद सूफियान अंसारी के घर पर छापामारी की। इस दौरान 132 बोरा गुटखा बरामद किया गया। इसका बाजार मूल्य लगभग 25 लाख बताया जा रहा है।

एसडीपीओ अरविंद सिंह ने बताया कि कार्तिक बर्मन और मोहम्मद सूफियाना अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी बरामद गुटखा को थाना में रखवा दिया गया है। राजमहल एवं तीन पहाड़ थाना में अलग-अलग दोनों कांड की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

राज्य में 25 जुलाई को तंबाकू गुटखा पर प्रतिबंध 1 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह प्रतिबंध 25 जुलाई 2021 तक लागू रहेगा।  स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए पूरे राज्य में सार्वजनिक जगहों पर सभी तरह के तम्बाकू उत्पादों जैसे- सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, हुक्का, खैनी, जर्दा, गुटका और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

11 ब्रांड के पान मसालों पर भी है 1 साल के लिए बैन
राज्य में प्रतिबंधित गुटखा में पान पराग, रजनीगंधा, विमल समेत 11 ब्रांड शामिल हैं। इन पान मसालों की जांच में खतरनाक मैग्निशियम कार्बोनेट रसायन पाया गया था। पान मसाले का टेस्ट तीखा करने के लिए मसाले में मैग्नीशियम कार्बोनेट मिलाए गए थे। इसमें पान पराग पान मसाला, शिखर, रजनीगंधा, दिलरूबा, राज निवास, मुसाफिर, मधु, विमल, बहार, सेहत, पान पराग प्रीमियम शामिल है।
#JHARNEWS24

No comments:

Post Top Ad