- लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के अस्पताल में 40 दिन से भर्ती थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि टंडन संवेदनशील व्यक्ति थे। कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। उनका निधन सभी के लिये अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा...
मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के निधन से बहुत दुःखी हूं। भाजपा के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। भगवान अपने श्रीचरणों में उन्हें स्थान दें व शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। ओम शांति।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा...
मध्यप्रदेश के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और पीड़ित परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा...
कई दिनों से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन की दुःखद सूचना से मन व्यथित है. ईश्वर से कामना करता हूं कि इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा इस दुख की घड़ी में परिजनों को साहस एवं शक्ति प्रदान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा...
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन की दुखद सूचना मिली। उनके निधन से समाज तथा पार्टी को एक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (85) का मंगलवार सुबह 5.30 बजे निधन हो गया। टंडन को 11 जून को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत क्रिटिकल बताई गई थी। उनके बेटे आशुतोष ने ट्वीट के जरिए इस संबंध में जानकारी दी। आज शाम 4.30 बजे उनका लखनऊ में अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
No comments:
Post a Comment