भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अमर शहीद सिद्धो-कान्हो, फूलो-झानो के वंशज के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को यहां एक दिवसीय धरना दिया और उपवास पर बैठे। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व समाज कल्याण मंत्री डाक्टर लुईस मरांडी और पार्टी के जिलाध्यक्ष निवास मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठे। पूर्व मंत्री डॉक्टर मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशजों के जान-माल की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार से आमलोगों की रक्षा करने में विफल है।
उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीदों के वंशज रामेश्वर मुर्मू की लगभग 15 दिन पहले हत्या कर दी गयी, लेकिन राज्य सरकार और जिला प्रशासन वंशज की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नही कर सकी है जो अति दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार से शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग भी की। डॉक्टर मरांडी ने कहा कि यदि इस मामले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनकी पार्टी संताल परगना के विभिन्न जिलों में आंदोलन करेगी।
12 जून को सिद्धो कान्हो मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की संदिग्ध मौत हो गयी। परिवार वालों ने सद्दाम अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया। कहा गया कि सद्दाम एक आदिवासी युवती पर कमेंट करता था। रामेश्वर ने इसका विरोध किया। दोनों में हाथापाई भी हुई। दोपहर को सद्दाम ने जान से मारने की धमकी दी और रात को रामेश्वर मुर्मू की मौत हो गई।
No comments:
Post a Comment